3 - वाह रे ! हमदर्द हिंदी - लोकभारती १० वीं कक्षा Balbharati solutions for Hindi - Lokbharati 10th Standard SSC Maharashtra State Board (50)

वाह रे ! हमदर्द - हिंदी लोकभारती १० वीं कक्षा | Balbharati Solutions

Chapter 1: वाह रे ! हमदर्द

संजाल पूर्ण कीजिए :

SOLUTION

मरीज से मिलने के लिए आने वाले लोगों की विशेषताएँ

  1. ये लोग सिर्फ औपचारिकता निभाने आते हैं |

  2. इन्हें मरीज से हमदर्दी नहीं होती |

  3. ये केवल सूरत दिखाने आते हैं |

  4. मोहल्ले वाले अपनी फुर्सत से आते हैं |

अंतर स्‍पष्‍ट कीजिए :

प्राइवेट अस्‍पताल सार्वजनिक अस्‍पताल

१. ______

१. ______

प्राइवेट वार्ड

जनरल वार्ड 

१. ______

१. ______

SOLUTION

प्राइवेट अस्पताल सार्वजनिक अस्पताल

१. प्राइवेट अस्पताल में अच्छी सुविधाएँ होती हैं।

१. सार्वजनिक अस्पताल में कई बार सुविधाओं का अभाव होता है।

प्राइवेट वॉर्ड

जनरल वॉर्ड 

१. मिलने का कोई निश्चित समय नहीं |

१. मिलने का निश्चित समय होता है।

आकृति में लिखिए :

SOLUTION

अस्पताल में आए सोनाबाई के बच्चों की शरारतें:

  1. एक बच्चा कुर्सी पर चढ़ गया |

  2. सोनाबाई की छोटी लड़की दवा की शीशी लेकर कथकली डांस करने लगी |

  3. दूसरा बच्चा मेज पर चढ़ गया |

  4. एक लड़का टांग के साथ लटकी थैली पर बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करने लगा |

कारण लिखिए :

लेखक को अधिक गुस्‍सा अपनी पत्‍नी पर आया 

SOLUTION

लेखक को अधिक गुस्‍सा अपनी पत्‍नी पर आया  - आगंतुक को रोते देखकर लेखक की पत्नी ने उसे कोई रिश्तेदार या करीबी मित्र समझकर टैक्सीवाले को किराये के पैसे दे दिए थे।

लेखक कहते हैं कि मेरी दूसरी टाँग उस जगह तोड़ना जहाँ कोई परिचित न हो |

SOLUTION

लेखक कहते हैं कि मेरी दूसरी टाँग उस जगह तोड़ना जहाँ कोई परिचित न हो - उस जगह लेखक के परिचित होंगे तो लेखक से समय-असमय मिलने आकर तंग करेंगे।

शब्‍दसमूह के लिए एक शब्‍द लिखिए :

वह स्‍थान जहाँ अनेक प्रकार के पशु-पक्षी रखे जाते हैं - ______

SOLUTION

वह स्‍थान जहाँ अनेक प्रकार के पशु-पक्षी रखे जाते हैं - चिड़ियाघर |

जहाँ मुफ्त में भोजन मिलता है - ______

SOLUTION

जहाँ मुफ्त में भोजन मिलता है - लंगर (भंडारा) |

शब्‍द बनाइए :

SOLUTION

बे उपसर्ग युक्त शब्द (बेदर्द) ← (दर्द) → प्रत्यययुक्त शब्द नाक (दर्दनाक)

उपसर्गयुक्त शब्द (अनिश्चित) ← [निश्चित] → प्रत्यय युक्त शब्द [ता] (निश्चितता)

मरीज से मिलने जाते समय कौन-कौन-सी सावधानियाँ बरतनी चाहिए, लिखिए।

SOLUTION

मरीज से मिलने का समय निश्चित होता है। अत: निश्चित समय पता करके ही मिलने जाना चाहिए। अपने सामर्थ्य के अनुसार फल व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री तथा आवश्यक रुपए पैसे भी साथ में लेकर जाने चाहिए। हमेशा ध्यान रखें कि बच्चों को साथ न ले जाएँ। यदि कोई विकल्प नहीं तो बच्चों को ले जाने पर भी मरीज से उन्हें दूर रखें। इससे संक्रमण होने की आशंका नहीं रहती और बच्चों की शरारत से मरीज को भी नुकसान नहीं होता। मरीज से आवश्यक बातें ही करनी चाहिए। आवाज ऊँची न हो और उसमें विनम्रता होनी चाहिए। डॉक्टर, वार्ड बॉय, नर्स व अस्पताल के कर्मचारियों के कार्य में कोई बाधा न हो, इस बात का खयाल रखें। इस प्रकार सामाजिक शिष्टाचार व अनुशासन का पालन करते हुए हमें मरीज से मिलने जाना चाहिए।

निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आए हुए संज्ञा शब्‍दों को रेखांकित करके उनके भेद लिखिए :

सोनाबाई अपने चार बच्चों के साथ आई।

  • सोनाबाई - व्यक्तिवाचक संज्ञा,

  • बच्चों - जातिवाचक संज्ञा |

गाय बहुत दूध देती है।

  • गाय - जातिवाचक संज्ञा,

  • दूध - द्रव्यवाचक संज्ञा |

मैं रोज ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ ।

  • ईश्वर - जातिवाचक संज्ञा,

  • प्रार्थना - भाववाचक संज्ञा |

सैनिकों की टुकड़ी आगे बढ़ी।

  • सैनिकों - जातिवाचक संज्ञा,

  • टुकड़ी - समूहवाचक संज्ञा |

सोना-चाँदी और भी महँगेहोते जा रहे हैं।

  • सोना - द्रव्यवाचक संज्ञा,

  • चाँदी - द्रव्यवाचक संज्ञा |

गोवा देख मैं तरंगायित हो उठा।

  • गोवा - व्यक्तिवाचक संज्ञा |

युवकों का दल बचाव कार्य में लगा था।

  • युवकों - जातिवाचक,

  • दल - समूहवाचक,

  • कार्य - भाववाचक संज्ञा |

आपने विदेश में भ्रमण तो कर लिया है।

  • विदेश - जातिवाचक संज्ञा,

  • भ्रमण - भाववाचक संज्ञा |

इस कहानी में भारतीय समाज का चित्रण मिलता है।

  • कहानी - जातिवाचक संज्ञा,

  • समाज - समूहवाचक संज्ञा,

  • चित्रण - भाववाचक संज्ञा |

सागर का जल खारा होता है।

SOLUTION

सागर का जल खारा होता है।

सागर - जातिवाचक संज्ञा,

जल - द्रव्यवाचक संज्ञा |

पाठ में प्रयुक्‍त किन्हीं पाँच संज्ञाओं को ढूँढ़कर उनका वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए।

SOLUTION

गुस्सा

गुस्सा भी मनुष्य के दुख का कारण होता है।

इंसानियत

जब तक धरती पर इंसानियत है तब तक हर जीव सुरक्षित है।

मरीज

नकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति मन का मरीज होता है।

असम

असम में चाय के बागान बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।

चाय

ठंडी के मौसम में गरम चाय ज्यादा अच्छी लगती है।

निम्‍नलिखित वाक्‍यों के रिक्‍त स्‍थानों में उचित सर्वनामों का प्रयोग कीजिए :

वे सार्वजनकि अस्‍पताल के प्राइवेट वार्ड में हैं।

तुम बाजार जाओ।

वे कारखाने में एक ही विभाग में काम करते थे।

इसे लेकर तुम क्‍या करोगे ?

हृदय आपका है; आप उदार हो ।

लोग अपना कमरा स्‍वच्छ कर रहे हैं।

वह रिसॉर्ट हमने पहले से बुक कर लिया है ।

इसके बाद हम लोग दिन भर पणजी देखते रहे ।

मैं इसके पहले उसे मना करता।

काम करने के लिए कहा है उसे करो।

पाठ में प्रयुक्‍त सर्वनाम ढूँढ़कर उनका स्‍वतंत्र वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए।

SOLUTION

मेरी

गलती मेरी नहीं थी।

अपने आपको

अपने आपको कमजोर समझने वाला राम कक्षा में प्रथम आया।

कुछ

दाल में कुछ गिर गया।

क्या

क्या खाने में कड़वा लगता है?

यह

यह कई धर्मो की जननी है।

मुझे

मुझे क्रिकेट खेलना पसंद है।

निम्‍नलिखित मुद्दों के आधार पर किसी समारोह का वृत्‍तांत लेखन कीजिए :

  • स्‍थान

  • तिथि और समय

  • प्रमुख अतिथि

  • समारोह

  • अतिथि संदेश

  • समापन

SOLUTION

छात्र स्वयं करें